पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स क्रिकेट ग्राउंड हाइटेक होने वाला है। यहां खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने खिलाड़ियों के लिए दो ड्रेसिंग रूम बना रहा। इसका काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ड्रेसिंग रूम का काम शुरू करा दिया है। इस पर करीब 2 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें एचएसवीपी दो रेस्ट रूम, किचन बनवाएगा और दो लिफ्ट लगवाएगा। इसका काम एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा।