फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसान आंदोलन के बाद ट्रेनों के रूट डायवर्ट और बंद होने से परेशान यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के रूट डायवर्ट, चार से पांच घंटे तक स्टेशन पर भटकते रहे यात्री
विज्ञापन

सफर के दौरान रूट डायवर्ट होने के चलते तीन से पांच घंटे तक का लग रहा अतिरिक्त समय
पंजाब के लुधियाना सहित अन्य जगहों से यात्री चंडीगढ़ से बस का सफर करने के बाद कर रहे सफर
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। शंभू बार्डर पर किसान आंदोलन का असर अब ट्रेनों पर पड़ने लगा है। सोमवार को रेलवे स्टेशन का हर प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरा था। स्टेशन के पूछताछ कक्ष से रिजर्वेशन काउंटर तक यात्री लाइन में खड़े दिखे। दोपहर बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पांव रखने तक की जगह नहीं थी। जिसके चलते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सफर करने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां आंदोलन के चलते चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक मई तक पांच ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, शंभू स्टेशन से किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और यहां से गुजरने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस कारण यात्रियों का करीब तीन से आठ घंटे तक का अतिरिक्त समय लग रहा है। नॉर्दन रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार ने बताया कि 1 मई तक अप-डाउन 97 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ये ट्रेनें अंबाला कैंट-चंडीगढ़- न्यू मोरिंडा-सरहिंद- सानेहवाल से होकर चलाई जा रही है। वहीं अप और डाउन की 70 ट्रेनें एक मई तक कैंसल कर दी गई हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को दो मई तक कैंसल किया गया है। इसमें नई दिल्ली-अमृतसर सहित कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।


चंडीगढ़ से पांच ट्रेनें की गईं रद्द
चंडीगढ़ और कालका से चलने वाली पांच ट्रेनों को एक मई तक कैंसल किया गया है, इसमें एक मई को कालका-कटरा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ -अमृतसर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस, अंबाला-नंगलडैम पैसेंजर, अंबाला-कालका पैसेंजर की ट्रेन शामिल हैं। सोमवार को ट्रेनों के कैंसल होने की जानकारी के बाद दिनभर लोग पूछताछ काउंटर के अलावा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर भी टिकट बुकिंग के लिए चक्कर लगाते रहे। इसके अलावा प्लेटफाॅर्म पर लोग डायवर्ट होकर जाने वाली ट्रेनों का इंतजार दिखे।
विज्ञापन


हर पंद्रह मिनट बाद बंद हो रहा बलटाना का रेलवे फाटक
ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने पर बलटाना रेलवे फाटक हर दस से पंद्रह मिनट बाद बंद रहा। जिसके चलते यहां की दर्जनों काॅलोनियों सहित आसपास के लोग रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से परेशान होते रहे। एक रेलवे फाटक को लेकर पहले से यहां के स्थानीय निवासी परेशान हैं। अब ट्रेनों के रूट डायवर्ट होने पर उनकी मुसीबत और बढ़ गई है।



कोट
मुझे अमृतसर जाना था। चंडीगढ़ से अमृतसर की ट्रेन रद्द होने के बाद कई बार पूछताछ कार्यालय में पता किया। यहां सही तरीके की जानकारी नहीं मिली। वहीं ट्रेनों का संचालन भी बंद हो गया है। इस कारण स्टेशन में चार घंटे से चक्कर काट रहा हूं। - अमन, यात्री

कोट
रेलवे स्टेशन पर जालंधर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। सुबह से परेशानी का सामना करना पड़ा है। घर जाने के लिए बस का सहारा लेना पड़ेगा। टिकट कैंसल करानी पड़ी है। इस कारण दिक्कत हुई। ओमवीर, यात्री
विज्ञापन



कोट
यात्रियों की समस्या को देखते हुए ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। कुछ ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं। एक मई के बाद ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बहाल करने की कोशिश की जाएगी। रेलवे की ओर से इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -दीपक कुमार, चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, नार्दर्न रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें