फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क-व्यायामशालाओं में बनेंगे दो-तीन कमरों के स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र: सीएम मनोहर लाल

Mon, 06 Jul 2020 09:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
विज्ञापन

हरियाणा में योग एवं व्यायामशालाओं में आयुष मंत्रालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सरकार इनमें दो-तीन कमरों के स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित करने पर भी विचार कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग के अतिरिक्त आयुर्वेद और फिजियोथैरेपी की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को सभी 22 जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 98 पार्क एवं व्यायामशालाओं को लोकार्पित करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और गांवों में पहले चरण में 1000 पार्क एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जानी हैं।


यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या

 

अब तक कुल 511 पार्क एवं व्यायामशालाएं तैयार हो चुकी हैं। इसके साथ ही आने वाले तीन-चार महीनों में 300 और पार्क एवं व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। योजना के दूसरे चरण में 1000 और योग एवं व्यायामशालाएं प्रस्तावित हैं, जिसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, फरीदाबाद से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्य मंत्री कृष्ण पाल, फरीदाबाद से शिक्षा मंत्री कंवर पाल, पंचकूला से खेल मंत्री संदीप सिंह, कुरुक्षेत्र से महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, घरौंडा से सांसद संजय भाटिया व कई जिलों से अन्य सांसद, विधायक इस कार्यक्रम से जुड़े। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने जिन जिलों में पार्क एवं व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया उनमें जींद में 13, सिरसा में 12, भिवानी में 10, झज्जर में 9, रोहतक में 8, फतेहाबाद में 7, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, करनाल और फरीदाबाद में 6-6, हिसार में 4, पलवल और यमुनानगर में 2-2 और अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, रेवाड़ी और पंचकूला में एक-एक पार्क एवं व्यायामशालाएं शामिल हैं।

खुद करता हूं रोज 45 मिनट योग : सीएम
मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि योग व गुरु का प्राचीनकाल से ही गहरा संबंध रहा है। गुरुकुलों में योग की शिक्षा प्राथमिक रूप से दी जाती रही है। वे स्वयं भी प्रतिदिन 45 मिनट योग करते हैं। योग के महत्व को समझते हुए हमने प्रदेश के 6500 गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य रखा है।
 
कोरोना महामारी के चलते लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़े सभी जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों व अध्यक्षों को निर्देश दिए कि इसके लिए सभी प्रशासनिक कार्य आरंभ कर दें। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि समय पर सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें