फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माता-पिता बच्चे के मार्गदर्शक बनकर करें सहयोग

Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 के सीआईआई उत्तर क्षेत्र मुख्यालय में चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की ओर से शनिवार को लिट फेस्ट लिटराटी स्प्रिंग एडिशन 2025 का आयोजन हुआ। यह फेस्टिवल ऑफ आइडियाज थीम पर हुआ। कार्यक्रम के दौरान माता-पिता को बच्चे के मार्गदर्शक बनकर उनको सहयोग करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

फेस्ट में कॅरिअर हाईस्ट, आईएमए सोल्जर्स वाइफ-द लाइफ एंड लव ऑफ टोनी लिड्डर, ब्रेवेस्ट ऑफ द ब्रेव-द इंस्पायरिंग स्टोरी ऑफ नायब सूबेदार चुन्नी लाल, एसी, वीआरसी, एसएम और लिली स्वर्ण की ए बीजवेल्ड टियारा पुस्तकों का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में कई सत्र हुए।
सीएलएफ की चेयरपर्सन डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि लिट फेस्ट में मशहूर आवाजों के साथ-साथ नए प्रतिभाशाली लेखकों को भी मंच मिलता है। युवा और अनुभवी लेखक जब विविध दृष्टिकोण साझा करने के लिए एक साथ आते हैं, तो यह बेहद उत्साहजनक होता है। इस मौके पर सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल दुआ ने मीडिया से बातचीत में तत्कालीन रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर की तेज निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की।
विज्ञापन


लिट फेस्ट की शुरुआत टीयर्स, चीयर्स एंड फीयर्स: द इमोशनल इंटेलिजेंस सर्वाइवल किट से हुई। इसमें शिवम और कर्नल सुनील प्रेम ने आज के दौर में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका और महत्व पर चर्चा की। शिवम ने कहा कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता हमारी भावनाओं के स्रोत को समझने और उनके प्रति सोच-समझकर व समझदारी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता है।
अपनी पुस्तक द पावर ऑफ ह्यूमन कॉन्शियस पैटर्न के किस्से साझा करते हुए कर्नल सुनील ने कहा कि यदि हम अपनी भावनात्मक आदतों पर नियंत्रण पा लें तो अपने जीवन में असीमित संभावनाओं को खोल सकते हैं। आंचल बेदी ने कहा कि बच्चों की दूसरों से तुलना करना वास्तव में उनकी क्षमता को नष्ट कर देता है। इसके बजाय, माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों का मार्गदर्शन प्रेम और सहयोग के साथ करें। अपने बच्चों को कहानियों के माध्यम से बात बताएं।
मेटाफर्स बी विद यू: द पावर ऑफ स्टोरीटेलिंग’ सत्र में प्रसिद्ध लेखिकाएं मंजू जैदका और नीलकमल पुरी ने लेखन में मेटाफर्स की भूमिका और महत्व पर चर्चा की। शी-ई-ओ: लीडिंग विद ग्रिट एंड ग्रेस’ सत्र में लेखिकाएं लोचन नारायणन और अमृता त्रिपाठी ने महिला सीईओ के नेतृत्व और चुनौतियों पर चर्चा की। ‘द साइलेंट वॉरियर: लाइफ एज अ सोल्जर्स फैमिली में नवनीत ग्रेवाल के साथ एक दिल से जुड़ी बातचीत हुई। इसमें स्व. ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह टोनी लिड्डर की पत्नी गीतिका लिड्डर और बेटी आशना लिड्डर ने शक्ति और बलिदान पर अपने अनुभव साझा किए। ब्रिगेडियर लिड्डर ने 2021 में भारतीय वायुसेना के मिल एमआई-17 क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के साथ अपनी जान गंवा दी थी।
गीतिका लिड्डर ने अपनी नई पुस्तक आई एम ए सोल्जर्स वाइफ–द लाइफ एंड लव ऑफ टोनी लिड्डर के बारे में कहा कि यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि मेरे पति की याद में एक श्रद्धांजलि है। इसमें उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।
अवाॅर्ड विनिंग फोटोग्राफर रघु राय, रचना सिंह ने फोटोग्राफी, कहानी कहने और दृश्य कला की लगातार बदलती दुनिया पर अपने विचार साझा किए। राय ने कहा कि अगर सृजनात्मकता में दिव्यता नहीं है तो यह सब सिर्फ व्यापार होता है। रघु राय ने अमृता प्रीतम, मदर टेरेसा, दलाई लामा, इंदिरा गांधी और अन्य महान व्यक्तित्वों से अपने अनुभवों पर भी विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें