फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में पंचकूला की एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक टीम उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंबाला में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक, वेदिका और वान्या ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया
विज्ञापन

पंचकूला। अंबाला में आयोजित हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में पंचकूला की एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पंचकूला के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक शामिल रहे।
स्वर्ण पदक भवन विद्यालय की वेदिका और स्काईवर्ड की वान्या ने जीते। वहीं रजत पदक सेंट सोल्जर स्कूल के अर्नव, कृष्णा, सुमांशु और पृथ्विक तथा भवन विद्यालय की काश्वी और हिनाक्षी ने हासिल किए। कांस्य पदक सेंट सोल्जर स्कूल के दक्ष, गुरुकुल स्कूल की याना तथा भवन विद्यालय के आर्नव और कार्तिक के नाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार तालमेल, संतुलन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, कोच और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें