हरियाणा ने पंजाब को दस विकेट से हराया
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को लास्ट लीग मैच के मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब को दस विकेट से हराया। पासर के शानदार बॉलिंग के दमपर हरियाणा पंजाब को शिकस्त दी। पारस ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए।
पंजाब की टीम 18.3 ओवर में 60 रन बनाकर टीम सिमट गई। हरियाणा की ओस पारस ने चार विकेट लिए 14 रन देकर। वहीं टीम के खिलाड़ी प्रणब ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि कुनाल गुलिया ने 6 रन देकर 2 विकेट विपक्षी टीम के चटकाए। वहीं हरियाणा की टीम बल्लेबाजी करते हुए बीना कोई विकेट गवाए 12.3 ओवर में 62 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम की ओर से 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
वहीं तनिश ढिंगरा ने 21 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं दूसरे मैच में अंडर-14 कैटेगरी में चंडीगढ़ की टीम ने नेपाल को 21 रनों से हराया। चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 25 ओवर में 144 रनों का स्कोर नेपाल के समक्ष रखा। वहीं नेपाल की टीम जवाब में 22.3 ओवर में ही 123 रन बनाकर ढेर हो गई। चंडीगढ़ के खिलाड़ी मनतब्य वोहरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।