फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कमाल के अल्फ ऐ अल्लाह के बोल पर झूमा पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन
नमो क्रिकेट लीग के ग्रैंड फिनाले में कमाल खान की सूफियाना प्रस्तुति, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

पंचकूला। नमो क्रिकेट लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में मंगलवार को क्रिकेट के रोमांच के साथ सूफी संगीत का रंग भी देखने को मिला। मशहूर बॉलीवुड एवं सूफी गायक कमाल खान ने लाइव प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी सूफियाना आवाज पर मैदान में मौजूद युवा, क्रिकेट प्रेमी और अन्य दर्शक झूमते नजर आए।
कमाल खान ने अपने लोकप्रिय गीत अल्फ ऐ अल्लाह समेत कई गीत प्रस्तुत किए। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। गीतों की धुन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर गायक का उत्साह बढ़ाया। कई दर्शक संगीत के साथ झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैंड फिनाले में क्रिकेट और संगीत का संगम दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा। मैच के रोमांच के बीच कमाल खान की प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया। देर तक चले कार्यक्रम में दर्शकों ने उनकी सूफियाना आवाज का आनंद लिया। नमो क्रिकेट लीग का फिनाले खेल के साथ मनोरंजन से भी भरपूर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें