एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 24 सितंबर को सूचना मिली थी कि तरणप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर सेक्टर-24 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास हेरोइन सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नाकाबंदी कर उसे मोटरसाइकिल समेत काबू कर लिया।
पंचकूला एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 ग्राम हेरोइन के साथ तरणप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, पंजाब को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हेरोइन सप्लायर विशाल निवासी आदमपुर, फतेहगढ़ साहिब को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार 24 सितंबर को सूचना मिली थी कि तरणप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर सेक्टर-24 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास हेरोइन सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नाकाबंदी कर उसे मोटरसाइकिल समेत काबू कर लिया। तलाशी में 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया। पूछताछ में विशाल का नाम सामने आया। उसकी निशानदेही पर 26 सितंबर को विशाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।