फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 10वीं बोर्ड में पंचकूला के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित ने जिले में किया टॉप, एकमजोत कौर दूसरे और सुहानी तीसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं परीक्षा में पंचकूला जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में गवर्नमेंट हाई स्कूल रामगढ़ के छात्र सुमित ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं न्यू स्टैंडर्ड हाई स्कूल बरवाला की छात्रा एकमजोत कौर 97.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 की छात्रा सुहानी 97.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंचकूला जिले से 4676 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 4286 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले का परीक्षा परिणाम 91.66 प्रतिशत रहा। वहीं 339 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई, जबकि 51 विद्यार्थी असफल रहे।
विज्ञापन


छह घंटे पढ़ाई और लगातार रिवीजन से सुमित बने टॉपर
गवर्नमेंट हाई स्कूल रामगढ़ के छात्र सुमित ने बताया कि वह रोजाना करीब छह घंटे पढ़ाई करते थे और सभी विषयों का नियमित रिवीजन करते थे। जो प्रश्न समझ नहीं आते थे, उन्हें शिक्षकों से पूछकर हल करते थे। सुमित ने बताया कि उनके पिता राजू प्रेस का काम करते हैं, जबकि मां सीमा गृहिणी हैं। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। पढ़ाई के तनाव से राहत पाने के लिए वह गाने सुनते और थोड़ी देर घूमने जाते थे।

सात घंटे सेल्फ स्टडी से एकमजोत को मिली सफलता
न्यू स्टैंडर्ड हाई स्कूल बरवाला की छात्रा एकमजोत कौर ने बताया कि वह स्कूल की पढ़ाई के अलावा रोजाना सात घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। वह प्रतिदिन पढ़ाए गए विषयों का रिवीजन करती थीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता पुष्पेंद्र सिंह कपड़ों की फेरी लगाते हैं और मां दिलप्रीत कौर गृहिणी हैं। एकमजोत कौर का सपना जज बनने का है।
विज्ञापन


सीए बनना चाहती हैं सुहानी
पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 की छात्रा सुहानी ने बताया कि वह कक्षा की पढ़ाई के अलावा रोजाना पांच घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। सुहानी सेक्टर-17 राजीव कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता विशंभर विश्वकर्मा कारपेंटर हैं, जबकि मां रीता देवी गृहिणी हैं। सुहानी का लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें