फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर, कई सेक्टरों में बिजली गुल

Thu, 12 May 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार्यालय के गेट पर लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पंचकूला के रेजीडेंट्स और उद्यमियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला के कई सेक्टरों के साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली गायब तो हुई पर उसको ठीक करने के लिए कोई नहीं आया। ऐसे हालात पिछले 24 घंटे से बने हैं। इसे ठीक करने के लिए निगम के एक्सईएन और एसडीओ लगे, तब जाकर हालात ठीक हुए। सरकार द्वारा बिजली निगम को निजीकरण किए जाने के खिलाफ मंगलवार की रात 10 बजे से ही निगम के करीब 85 फीसदी कर्मचारी स्ट्राइक पर चले गए। ऐसे में निगम में उपभोक्ताओँ की ओर से दर्ज  कराई जाने वाली शिकायतों पर कार्रवाई होने में किसी भी तरह की समस्या न हो  इसके लिए निगम के एक्सईएन और एसडीओ ने खुद ही फील्ड में जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


403 में से 342 लोग गए स्ट्राइक पर
निगम  के शहरी इलाके में 403 कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में सरकार के निजीकरण के  खिलाफ 85 प्रतिशत यानि 342 कर्मचारी मंगलवार रात को ही 10 बजे से  चले गए। इनमें लाइनमेन, जेई समेत डीसी रेट पर काम करने वाले कर्मचारी  शामिल हैं। 

ऐसे किया काम
ट्रिपिंग का मामला था या फिर ट्रांसफार्मर व लाइनों में फॉल्ट का मामला या फिर फ्यूज का मामला हर जगह  एक्सईएन से लेकर एसडीओ खुद जाकर फॉल्ट की चेकिंग कर बिजली बहाल की। यहां तक कि बिजली संबंधी शिकायतें भी खुद ही सभी अधिकारियों ने  सुनी।
विज्ञापन


कोट-
बिजली कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद रात के दस बजे के बाद सभी अधिकारी  फील्ड में निकल गए। जिसमें मैं यानि कि एक्सईएन, सभी एसडीओ व आउटसोर्स पर  बुलाए गए कुछ कर्मचारी शामिल थे। जहां-जहां से शिकायत आईं उसी इलाके हमने काम किया जिससे लोगों को बिजली की समस्या की वजह से ज्यादा  समय तक परेशान नहीं रहना पड़े। मगंलवार देर रात करीब ढ़ाई बजे तक काम किया। बुधवार की सुबह 6 बजे से काम करना शुरू कर दिया।

निजीकरण के खिलाफ कई दिनों से बैठे धरने पर
सरकार  के निजीकरण पॉलिसी के खिलाफ हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से  इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित बिजली निगम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया  जा रहा है। कमेटी के मुताबिक जब तक सरकार निजीकरण की पॉलिसी को वापिस नहीं  लेता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं हाल ही में धरना पर बैठे कमेटी के  सदस्यों ने निजीकरण के तहत ठेका लेने वाले कंपनी मालिकों को काम करने से  मना कर दिया। 

यहां लगा बिजली का कट
मंगलवार  की रात आंधी तूफान व बारिश की वजह से शहर के कुछ सेक्टरों में बिजली बंद  रही। इनमें 1, 2, 3, 8, 11, 15, 17, 20, 25, 26, 27, 28 सेक्टर शामिल हैं।  इन सेक्टरों में कुछेक सेक्टर में रात के समय बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई थी। कुछेक सेक्टर में बुधवार की सुबह 9 बजे तक बिजली बहाल कर दी गई। दो सेक्टरो में दोपहर तक बिजली सेवा बहाल हुई। इसकी वजह से इन सेक्टरों में  पानी की भी समस्या आई।

यह है वास्तविक रिपोर्ट
-सेक्टर  1, 2 व 3 में रात करीब 11 बजे से लेकर  2 बजे तक बिजली कट लगा रहा। रात को बिजली अधिकारियों ने फॉल्ट ठीक किया और सेवा बहाल कर दी।
-सेक्टर  11, 14, 20, 25, 26, 27 व 28 में रात से 11 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक बिजली कट लगा। सुबह 9 बजे तक इन सभी सेक्टरों की बिजली सेवाल बहाल कर दी  गई।
विज्ञापन

-सेक्टर 8, 7, 15 व 17 में दोपहर 2 बजे तक बिजली की सेवा बहाल हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें