फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: समझौते के लिए बुलाई गई बैठक में खूनी खेल, जूस विक्रेता की चाकू मारकर हत्या; दूसरा युवक घायल

Fri, 17 Jul 2026 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला

सार

वीरवार रात करीब 9 बजे सकेतड़ी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप पार्क में हुए विवाद के दौरान जूस विक्रेता कपिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमडीसी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर समझौते के लिए बुलाई गई बैठक खूनी संघर्ष में बदल गई। वीरवार रात करीब 9 बजे सकेतड़ी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप पार्क में हुए विवाद के दौरान जूस विक्रेता कपिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान एमडीसी सेक्टर-4 निवासी कपिल के रूप में हुई है। वह एमडीसी में जूस की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार कपिल की कुछ युवकों से पुरानी रंजिश थी। 

इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष पार्क में पहुंचे थे, जहां करीब 20 से 25 युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कपिल पर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल कपिल किसी तरह पार्क से बाहर सड़क तक पहुंचा, लेकिन वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन


 संयोगवश मौके से गुजर रही डायल-112 पुलिस टीम ने उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में सकेतड़ी निवासी अभिषेक भी घायल हुआ, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

सूचना मिलते ही देर रात डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें