फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर में घुसा पैंथर, सीसीटीवी में कुत्ते को मुंह में दबाकर ले जाता दिखा

विज्ञापन
​पिंजौर में कुत्ते को ले जाता पैंथर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। खंड के गांव बैहलों में पैंथर की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात करीब 11:45 बजे एक पैंथर घर में घुस गया और वहां बंधे कुत्ते को उठाकर ले गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार पैंथर हरदीप परमार के घर में घुसा और कुत्ते को अपने मुंह में दबाकर वहां से ले गया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। घटना के बाद परिवार के सदस्य सहमे हुए हैं, वहीं गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से खूंखार जानवर को पकड़ने की मांग की
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी पैंथर हरदीप परमार के घर से दो-तीन कुत्तों को उठा ले जा चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि पैंथर अब आबादी वाले क्षेत्रों और घरों के आसपास तक पहुंच रहा है, जिससे किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से पैंथर की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें