फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएशन में दाखिले का चांस आज समाप्त

Sat, 20 Aug 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देव समाज कॉलेज में कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के गवर्नमेंट कॉलेजों में ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए आवेदन करने का सिर्फ एक दिन का समय बचा है। इस सत्र में कुुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को जो मौका दिया था, वह 20 अगस्त शनिवार को समाप्त हो जाएगा। गौरतलब है कि जिले के चार गवर्नमेंट कॉलेजों में सीटें फुल न होने के कारण यूनिवर्सिटी की ओर से एक बार फिर दाखिला की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन


यह दाखिला प्रक्रिया लेट फीस के साथ दोबारा शुरू की गई है। ग्रेजुएशन के कोर्स में दाखिले के लिए 2 हजार प्रति स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी को लेट फीस देनी होगी। पोस्ट ग्रेजुएट के कोर्स के लिए लेट फीस के साथ दाखिले की तारीख भी बढ़ा दी गई है। पंचकूला जिले के चारों कॉलेजों में यूजी कोर्सों में 31 जुलाई और पीजी कोर्स के लिए 6 अगस्त दाखिले की अंतिम तारीख थी।

इसके बावजूद भी जिले  के चारों कॉलेजों में काफी सीटें खाली पड़ी हुई हैं। दाखिले समाप्त होने के बाद भी काफी स्टूडेंट्स दाखिला लेने के लिए कॉलेज में पहुंच रहे थे, परंतु कॉलेजों में यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार दाखिले नहीं लिए जा रहे थे। इसके लिए कॉलेज को और स्टूडेंट्स को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के निर्देश का इंतजार था, कि यूनिवर्सिटी एक बार फिर दाखिला प्रक्रिया शुरू करे। अब यूनिवर्सिटी की ओर से प्रदेश भर के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। अब 20 अगस्त तक स्टूडेंट्स आनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद आवेदकों के 31 अगस्त तक दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें