फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार छोड़कर साइकिल पर चलेंगे पंचकूला के उद्यमी

Fri, 18 Mar 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
साइकिल रेस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंचकूला के उद्यमी अब अपनी कारों को छोड़कर साइकिल की सवारी करेंगे। उद्यमियों की इस मुहिम का उद्देश्य सिटी को साफ सुथरा और यहां के पर्यावरण को बेहतर रखने के साथ इंडस्ट्रियल एरिया में होने वाली ट्रैफिक की समस्या को दूर करना है।
विज्ञापन


पंचकूला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह योजना तैयार की है। इस योजना को जल्द ही नगर निगम के कमिश्नर को भी सौंपा जाएगा। जिससे नगर निगम भी उनका साथ दे। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पंचकूला के महासचिव राकेश गर्ग के अनुसार उद्यमी सिर्फ साइकिल की सवारी तक ही सीमित नहीं हैं।

कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया की सफाई भी एसोसिएशन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के लिए कार्य किया जाएगा। इसमें सप्ताह में दो बार हरेक उद्यमी साइकिल से चलेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए दिनों का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में पार्किंग के एरिया को भी देखा जा रहा है जिनको साफ सुथरा करके कारों की पार्किंग वहां की जाएगी। जिससे इंडस्ट्रियल एरिया में रोड ब्लाक की समस्या भी खत्म हो सकेगी।

इससे वाहन आसानी के साथ गुजर सकेंगे। इसके लिए एक प्रस्ताव नगर निगम कमिश्नर को सौंपा जाएगा। जिससे नगर निगम की भागेदारी भी इस अभियान में हो सके।

कोट्स
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल के अनुसार पहले फेज में साइकिल से चलने का अभियान चलेगा और उसके साथ ही एक बार साइकिल से उद्यमी सिटी में सफाई का संदेश देने के लिए रैली करेंगे। इस अभियान में पंचकूला के डिप्टी मेयर सुनील तलवार भी साथ होंगे।
विज्ञापन


कोट्स
हमारी कोशिश भी सिटी को साफ सुथरा रखने की है। इसके लिए कोई भी एसोसिएशन आगे
आती है तो उसका स्वागत है। हम अपना पूरा सहयोग एसोसिएशन को देंगे।
जगदीप ढांडा, कमिश्नर नगर निगम पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें