फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी से जगमगाएंगे पंचकूला के गांव

Wed, 11 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
विज्ञापन
एलईडी - फोटो : file
विज्ञापन
अब पंचकूला के सभी गांव एलईडी की रोशनी से जगमगाएंगे। वार्ड नंबर-20 से ग्रामीण इलाकों में एलईडी लाइट्स लगाने की शुरुआत की जाएगी। इस वार्ड में करीब बीस गांव हैं और पंचकूला में कुल 54 गांव हैं। इसमें से 24 गांव में लाइट्स लगी हैं। तीस गांव के लिए टेंडर किए गए हैं। गांवों में एलईडी लाइट्स लगाने के लिए वर्कआर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर-20 के गांव में एलईडी के लिए पोल लगाने का काम शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


पंचकूला नगर निगम ने शहर की तर्ज पर ही ग्रामीण इलाकों में भी सोडियम की बजाय एलईडी लाइट्स लगाने का निर्णय लिया है। एलईडी लाइट्स ऊर्जा का संरक्षण करने के साथ ही किफायती भी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एलईडी लाइट्स लगाने से वर्तमान बिजली के बिल में कटौती होगी। एलईडी दूसरी लाइट्स से 25 गुणा ज्यादा चलने के कारण इन पर होने वाला खर्च भी कम होगा। 


पंचकूला के वार्ड -20 में एलईडी लाइट्स के लगाने के लिए खंभे लगाए जाने लगे हैं। हमारे वार्ड में बीस गांव हैं, इनमें अलीपुर, अलीपुर टाउन, बिल्ला, तोगा, सुखदर्शनपुर, मान्क्या और रामगढ़ शामिल हैं। एलईडी लगने से गांव की दशा बेहतर होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम, पार्षद, वार्ड-20

एलईडी लाइट्स ज्यादा बेहतर होती हैं। गांव में इसे लगाने के लिए वर्कआर्डर जारी किए जा चुके हें। जल्द ही सभी गांव में एलईडी लाइट्स लगा दी जाएंगी। 
जगदीप ढांडा, निगम कमिश्नर, पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें