फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने रोडवेज जीएम को दी हिदायत

Tue, 23 Aug 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब पंजाब के गांवों में भी सरकारी बसें दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन
 जिला स्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक में उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने रोडवेज जीएम को बस स्टैंड में खुले में रखे टायरों को हटवाने की हिदायत दी है। इस मसले को अमर उजाला ने 15 जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद उन्होंने रोडवेज जीएम को निर्देश दिए थे, लेकिन वर्कशॉप में खुले में रखे टायर नहीं हटवाया गया। 
विज्ञापन


यह बैठक पंचकूला जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित की गई थी। बैठक में उपायुक्त ने जीएम रोडवेज को हिदायत दी कि पुराने टायरों को बस स्टैंड से शीघ्र हटाया जाए। शिक्षा विभाग के सभी अध्यापकों की मलेरिया व डेंगू के बारे में जागरूक किए जाने के लिए बैठक आयोजित की जाए और जिला के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा में स्कूली बच्चों को मलेरिया व डेंगू की रोकथाम की जानकारी दी जाए। 

उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जिला में विशेष कर स्लम एरिया व ग्रामीण एरिया में पानी की पर्याप्त सप्लाई दें।  इसके साथ ही लीकेज को तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने कूलरों को साफ रखें। अपने शरीर को ढंक कर रखें क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है तथा साफ पानी में पनपता है। वे अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। यदि गड्ढों में पानी भरा हुआ है तो वहां तेल का छिड़काव करें। मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग करें ताकि मलेरिया व डेंगू पर नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें