फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड पार्किंग : मामला डिप्टी सीएम के दरबार पहुंचा, दुष्यंत बोले- शहर की जनता के साथ नहीं होने देंगे नाइंसाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर की जनता के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होने देंगे। पेड पार्किंग के अलॉटमेंट हुई नियमों की अनदेखी को लेकर निगम व स्थानीय शहरी निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों से जल्द बात करेंगे। यह आश्वासन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा के शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग, ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान भाग सिंह दमदमा, जजपा पार्षद सुशील गर्ग और पार्षद राकेश कुमार को दिया है। शुक्रवार जजपा के स्थानीय नेताओं ने पेड पार्किंग के मामले को लेकर चंडीगढ़ आवास पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की।
विज्ञापन

जजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मामले की विस्तृत जानकारी देकर बताया कि पंचकूला में भाजपा नेता धक्केशाही कर रहे हैं। वे जजपा की छवि को धूमिल करने के लिए सेक्टर-16 और सेक्टर-20 मार्केट दोनों जगह जजपा पार्षदों के वार्ड में पेड पार्किंग शुरू करवा दी है, इससे स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जजपा नेताओं ने इसे भजापा की एक सोची-समझी साजिश बताया। ओपी सिहाग ने बताया कि वार्ड नंबर-14 सेक्टर-20 के पार्षद सुशील गर्ग ने उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जहां जजपा के पार्षद हैं वह क्षेत्र अभी पूर्ण रूप से विकसित भी नहीं है। निगम अधिकारियों ने बिना सदन से प्रस्ताव पारित करवाए पेड पार्किंग शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-20 को चार साल पहले ही रखरखाव के लिए एचएसवीपी ने निगम को सौंपा है। जबकि, सेक्टर-14 की मार्केट अभी पूरी तरह विकसित भी नहीं हुई है। जजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से आग्रह किया की वो इस मामले में दखल दें तथा सेक्टर-14 और सेक्टर-20 की जनता को पेड पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएं।
विकास के मामले में किया जा रहा भेदभाव
जजपा के दोनों नेता ओपी सिहाग, भाग सिंह दमदमा एवं जजपा पार्षद सुशील गर्ग व राजेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को यह भी जानकारी दी कि विकास के मामले में भी उनके वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने उनकी बातों को पूरे ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वो इन मुद्दों के बारे पंचकूला नगर निगम अधिकारियों व शहरी स्थानीय विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। पंचकूला के किसी भी वार्ड के लोगों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

पंचकूला देश के खूबसूरत शहरों में से एक
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंचकूला देश के खूबसूरत शहरों में से एक सुंदर व विकसित शहर है। यहां पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मुख्यालय हैं। केंद्र सरकार के भी काफी कार्यालय यहां उपस्थित हैं। यह शहर हिमाचल की तरफ से आने पर राज्य का प्रवेश द्वार है। पूरे भारत को पहाड़ी इलाकों से जोड़ने का प्रमुख मार्ग भी है। इसकी वजह से हर रोज हजारों लोग यहां आते हैं। पंचकूला हरियाणा का दर्पण है। इसके विकास व सुंदरता पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। पंचकूला के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है।
नोटिस के 48 घंटे पूरे, ठेकेदार ने नहीं पूरी की शर्तें
सेक्टर-20 पेड पार्किंग ने नोटिस के 48 घंटे बाद भी टेंडर की शर्तों को पूरा नहीं किया है। जबकि, डीएमसी दीपक सूरा ने नोटिस के जरिए चेतावनी दी थी कि दो दिन के अंदर नियम व शर्तों को पूरा किया जाए, लेकिन ठेकेदार द्वारा अभी तक पार्किंग में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया गया है। जानकारी मिली है कि वह अभी सामान रखने के लिए कोई जगह की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें