फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: फतेहाबाद में राज्यस्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पंचकूला को नहीं खेलने दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। हरियाणा स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा फतेहाबाद में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पंचकूला वॉलीबॉल एसोसिएशन के खिलाड़ियों को प्रवेश देने से मना करने पर युवा खिलाड़ियों सहित कोच में भारी रोष है। सुुभाष कोच ने इसकी निंदा कर सुुुभाष ने खेलमंत्री और प्रदेश सरकार से मांग की है कि ऐसी एसोसिएशन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ने हो सके।
विज्ञापन

सुुभाष कोच ने बताया कि जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा पंचकूला की टीम चुनने के लिए 24 जनवरी को कालका कॉलेज खेल मैदान में खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया था। ट्रायल के बाद 30 लड़कों और 25 लड़कियों का चयन कर फतेहाबाद में आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जिला खेल अधिकारी से स्वीकृति भी मिल गई। कोच सुभाष ने बताया कि उन्होंने एसोसिएशन के राज्य महासचिव सूबे सिंह को 25 जनवरी को ईमेल कर टीम के प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के बारे में सूचित किया। सुभाष ने बताया कि महासचिव ने उनसे कहा कि वे उनकी एसोसिएशन के सचिव नहीं हैं। इस कारण वे उनकी टीम को खेलने की अनुमति नहीं दे सकते। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश उनके सेक्रेटरी हैं, उनके माध्यम से ही उनकी टीम खेल पाएगी।
सुभाष ने बताया कि इसके बाद उन्होंने ठाकुर ओमप्रकाश से मिलकर टीम के युवाओं को फतेहाबाद वॉलीबॉल टूर्नामेंट में खेलने के बारे में बातचीत की तो उन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर कर उन्हें स्वीकृति दे दी। खिलाड़ियों ने बताया कि पंचकूला की लड़कों की टीम फतेहाबाद में तयशुदा स्थान पर 28 जनवरी की सुबह 11 बजे पहुंच गई। वहां पहुंचकर उनकी टीम ने आयोजकों से बात की तो उन्होंने टीम से कहा कि अभी ओपनिंग सेरेमनी चल रही है। करीब दो बजे उन्होंने पंचकूला टीम को टूर्नामेंट में शामिल करने से मना कर दिया। खिलाड़ियों ने बताया कि इससे जिला पंचकूला के खिलाड़ियों में भारी रोष है। इस संदर्भ में हरियाणा राज्य वॉलीबॅाल एसोसिएशन के महासचिव सूबे सिंह ने बताया की पंचकूला की टीम तय समय पर वहां पर नहीं पहुंची। इसके अलावा पंचकूला एसोसिएशन की यूनिट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें