फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश : अवैध खनन पर चार टीमें करेंगी कार्रवाई, अनियमितता नहीं होंगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में धड़ल्ले से हो रही अवैध माइनिंग को रोकने के लिए कालका एसडीएम, रायपुररानी और पिंजौर तहसीलदार के नेतृत्व में तत्काल चार टीमों का गठन करने का आदेश दिया है। यह टीमें खनन विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर अवैध खनन को रोकने का कार्य करेंगी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने जारी आदेश में कहा है कि खनन के दौरान किसी भी तरह की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। खनन को लेकर वीरवार को उन्होंने जिला लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध खनन होता दिखे तो इसकी सूचना तत्काल जिला खनन अधिकारी गुरजीत सिंह के मोबाइल नंबर 9351400007, खनन इंस्पेक्टर सुनील कुमार के मोबाइल नंबर 9416277087, खनन इंस्पेक्टर अतुल गटानिया के मोबाइल नंबर 824588122 और खनन इंस्पेक्टर सांची के मोबाइल नंबर 7009345273 पर दें। सूचना मिलते ही खनन अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन को रोकने के लिए एसडीएम कालका, पुलिस, बीडीपीओ, तहसीलदार की ई-रवानगी वाहन को रुकवाकर अवैध खनन में प्रयोग की जाने वाली गाड़ियों की रसीद चेक करें। रसीद न मिलने पर पुलिस और खनन अधिकारियों की मदद लेकर एफआईआर और वाहन को पकड़कर उनके ज्यादा से ज्यादा चालान करें।
खनन स्थलों का भी निरीक्षण करें विभागीय अधिकार
उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि खनन सरकार के प्राथमिक क्षेत्रों में से एक है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अधिकारी अवैध खनन के साथ-साथ ऐसे खनन स्थलोें का भी दौरा करें जहां खनन के लिए लाइसेंस जारी किए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां नियमों के दायरे में रहकर खनन किया जा रहा है। नियमों के विरुद्ध खनन गतिविधि करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वन विभाग की जमीन पर खनन गतिविधियों के लिए लाइसेंस जारी करने से पहले वन विभाग से एनओसी ली जाए। खनन विभाग के अधिकारी ऐसे स्थानों की पहचान करें जहां अवैध माइनिंग होने की संभावना हो और वहां पुलिस विभाग के साथ मिलकर नाके लगाए।
विज्ञापन

अवैध माइनिंग की शिकायत पर तत्काल दर्ज करें केस
उपायुक्त ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे माइनिंग के ओवर लोडिंग वाहनों के अधिक से अधिक चालान करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध माइनिंग की शिकायतों पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज की जाए। इस अवसर पर एसडीएम कालका ममता शर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पुनिया, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, एसीपी मुकेश कुमार, जिला माइनिंग अधिकारी गुरजीत सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें