फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : सेना का जवान बनकर खाते से निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेना का जवान बनकर साइबर ठग ने बुजुर्ग के खाते से 40 हजार रुपये की ठगी की है। सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 24 दिन बाद केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में खुशी राम निवासी सेक्टर-12ए ने बताया कि उन्होंने अपना मकान किराये पर देने के लिए 99 एकड़ साइट पर ऑनलाइन जानकारी दी थी। इसके बाद उनके मकान को लेने के लिए अमित नाम के व्यक्ति ने सेना में होने की बात कहकर अपनी फोटो और आधार कार्ड नंबर भेजा। नंबर भेजने के बाद उसने खाते की डिटेल मांगी।
विज्ञापन

खुशी राम ने उनको डिटेल भेज दी। डिटेल भेजने के बाद खुशी राम के खाते से साइबर ठगों ने तीन ट्रांजेक्शन में 40 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकाले जाने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच कर 24 दिन बाद केस दर्ज किया। खुशी राम ने बताया कि 24 घंटे के अंदर साइबर डेस्क ने मामला नहीं दर्ज किया। इस कारण अभी तक उन्हें पैसे नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट से पैसे साइबर ठगों ने पैसे ट्रांसफर किए हैं।
अकाउंट की डिटेल लेने के बाद वह पुलिस के पास गए। पुलिस ने अभी तक उनके पैसे वापस नहीं करवाए हैं। सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस अकाउंट में खुशी राम का पैसा गया है। उस अकाउंट को फ्रिज कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी के खाते से पैसे उन्हें दिलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें