फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामगढ़ के समीप अफीम की खेती, पुलिस ने छापा मार 128 पौधे कब्जे में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले मोरनी और कालका में भी अफीम की खेती का हो चुका है खुलासासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। रामगढ़ के समीप पिता और पुत्र गेहूं के आड़ में अफीम की खेती कर रहे थे। सूचना मिलने पर चंडीमंदिर पुलिस ने छापा मारकर 128 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। छापा पड़ते ही आरोपी पिता और पुत्र फरार हो गए। चंडीमंदिर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इससे पहले मोरनी और कालका में अफीम की खेती का खुलासा हो चुका है।
पुलिस के अनुसार, बुंगा निवासी कृष्ण और उसका बेटा दीप्पी बुंगा से आसरेवाली जाने वाले मार्ग के समीप खेती की जमीन में सात माह से अफीम की खेती कर उसे बेचते थे। जानकारी मिलते ही शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने खेत में अफीम के पौधे देखे। उनमें सफेद फूल और डोडे लगे थे। खेत में लगे पौधों की गिनती की तो 128 निकले और उनका वजन करीब छह किलोग्राम निकला। पुलिस ने पौधों को जब्त कर चंडीमंदिर थाने में पिता और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव के लोगों को पूछताछ में बताया कि आरोपी काफी समय से अफीम की खेती कर उसे बेच रहे थे। खेतों के बीच में अफीम की खेती की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कालका में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम और मोरनी में सीएम फ्लाइंग ने अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर मामला दर्ज किया था। मोरनी में आरोपी कमल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच अधिकारी मंदीप सिंह ने बताया कि अफीम की खेती की जानकारी मिलते ही मौके पर छापा मारा गया। वहां से 128 पौधे कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी पिता-पुत्र अभी फरार हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य गांव के खेतों को भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें