फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: तरनतारन में पांच किलो हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा, पाकिस्तान से मंगवाई थी नशे की खेप

Sat, 12 Aug 2023 12:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/अमृतसर

सार

एआईजी (एसएसओसी अमृतसर) सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पाकिस्तान आधारित तस्करों और उन व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है, जिन्होंने यह खेप प्राप्त करनी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने सरहद पार के नशा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी शुक्रवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ भल्ला निवासी गांव लक्खा जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने पांच किलो हेरोइन के अलावा उसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। डीजीपी यादव ने बताया कि अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तरनतारन के डेरा राधा स्वामी के नजदीक गांव तारा सिंह-गांव बासरके रोड पर विशेष चेकिंग के दौरान आरोपी हरपाल को उस समय काबू किया, जब वह अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की।

डीजीपी ने बताया प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार आरोपी सरहद पार से नशा तस्करी में सक्रियता से शामिल रहा है। जांच से पता लगा है कि हेरोइन की यह खेप ड्रोन से भेजी गई है। एआईजी (एसएसओसी अमृतसर) सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि पाकिस्तान आधारित तस्करों और उन व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है, जिन्होंने यह खेप प्राप्त करनी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें