पंचकूला। कोरोना संक्रमण से जिले में एक मरीज की मौत हो गई है, जबकि 29 नए संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से सेक्टर-7 की रहने वाली एक 73 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। संक्रमित मामलों में 15 मामले पंचकूला के हैं। इसमें 9 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से मौत का आंकड़ा 145 पहुंच गया है। इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.40 फीसदी पहुंच चुका है। जिले में मंगलवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि विभाग को इंदिरा कॉलोनी में एक, एमडीसी-5 में एक, सेक्टर-12 में चार, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-19 में दो, सेक्टर-20 में चार, सेक्टर-6 में एक, सेक्टर-8 में एक मामला सामने आया है।
जिले में अब तक लिए 1,48,020 सैंपल
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1,48,020 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 13,475 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। पंचकूला में 10,239 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में अब तक 9884 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 220 मामले ही संक्रमित रह गए हैं।