फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बद्रीनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक करने के नाम पर ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बद्रीनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक करने के नाम पर सेक्टर-8 निवासी अनिल कुमार गुप्ता से 1.30 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह बद्रीनाथ और केदारनाथ घूमने के लिए हेलीकॉप्टर बुक करने के लिए गूगल पर सर्च किया था। तभी गूगल से हेलीकॉप्टर बुक नाम की साइट पर क्लिक करने पर व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ गया था।
विज्ञापन


अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रुप में बात किया तो यात्रियों की संख्या के बारे में पूछा। बताया गया कि इनकी संख्या 12 है। इसके बाद ठग ने सभी के आधार कार्ड मंगवाए और प्रति यात्री 22880 रुपये किराया बताया। इसके बाद ठग ने 12 यात्रियों के किराया के लिए एक लाख तीन हजार रुपये एडवांस पेमेंट करने को कहने लगा। उसके भेजे खाता नंबर पर एक लाख तीन हजार रुपये भेज दिया। इसके बाद दूसरे दिन मेल पर यह जानकारी आई कि इतने पेमेंट में टिकट नहीं बुक होगे। इसके बाद ठग ने 12 लाख की डिमांड की। ठगी का शक होने पर इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दी। मामले में साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें