फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सावन निवासी कालका के रूप में हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए तीन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को दी शिकायत में कालका निवासी हितेश ठाकुर ने बताया था कि उसकी शादी फरवरी में होनी थी। जिसमें एक वेडिंग प्लानर कालका नजदीक रेलवे ग्राउंड से संपर्क किया था। इसके लिए उसने 7 लाख 50 हजार रुपये मांगे। इसके बाद आरोपी को 5 लाख 50 हजार दे दिए। बाद में फर्म से संपर्क किया तो फोन नहीं मिला और दूसरी बार फोन किया तो परिवार का दिल्ली में एक्सीडेंट होने का हवाला दिया। जब उसके ऑफिस पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला था। इसके बाद धोखाधड़ी का शक हुआ तो मामले की शिकायत पुलिस को दी। कालका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रीतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ और भी मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें