चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी संभावित लहर और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच पंजाब में बढ़ते सक्रिय मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। 5 दिन में 30 सक्रिय मामले बढ़कर 361 तक पहुंच गए हैं। हालांकि सोमवार को यह संख्या 333 दर्ज की गई। 24 घंटे में होशियारपुर में संक्रमण से एक की मौत हो गई और 24 नए संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक सूबे में 16294026 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें 603509 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अच्छी बात यह है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 586565 स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब तक राज्य में 16611 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 36 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 14 संक्रमितों की हालत गंभीर होने पर क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है। सोमवार को आए कुल संक्रमितों में से सबसे अधिक मोहाली में 8 मामले आए हैं। जालंधर और पटियाला में 3-3, पठानकोट और रोपड़ में 2-2 और छह जिलों में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।