फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी : पंचकूला में आज कोरोना का ग्राफ घटकर जीरो हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोविड-19 के केसों में भारी कमी आई है। जिले में कोरोना का ग्राफ सोमवार को जीरो दर्ज किया गया। इसके अलावा मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गया है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों और जनता के सहयोग से पंचकूला में कोरोना मरीजों का क्यूमुलेटिव पॉजिटिव रेट 6.43 प्रतिशत पाया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना के नए वायरस ओमिक्रॉन को गंभीरता से लें। ओमिक्रॉन को फैलने से रोकने की जरूरत, सभी नागरिक केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर दिए निर्देेशों, मास्क और दो गज की दूरी का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने बताया कि लोग भीड़भाड़ में जाने से बचें और कोविड-19 के नियमों का पालन अवश्य करें। ऐसा करने से वे स्वयं और अपने परिवार और समाज को संक्रमण से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें