फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निवेश के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ निवासी रिथम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसका पांच दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंचकूला निवासी एक व्यक्ति को भारी मुनाफे का झांसा देकर रुपये हड़पे थे। शिकायत की जांच के बाद आरोपी को काबू कर लिया गया। साइबर थाना पुलिस अब आरोपी से ठगी रकम और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें