फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सर्जिकल कैंप में दूसरे दिन 23 मरीजों की हुई सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में सभी मरीजों को मिले बेड और सुविधाएं, अस्पताल ने लगाया अतिरिक्त स्टाफ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत दूसरे दिन 23 सर्जरी की गईं। इनमें 7 जनरल सर्जरी, 2 लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी, 5 अन्य ऑपरेशन, 2 ईएनटी, 5 नेत्र, 1 स्त्री रोग और 1 ऑर्थोपेडिक सर्जरी शामिल हैं। सभी ऑपरेशन निःशुल्क और कैशलेस किए गए।
सोमवार को अमर उजाला की टीम ने कैंप का जायजा लिया था। इस दिन 40 से अधिक मरीज बुलाए गए थे लेकिन सभी की जांच समय पर नहीं हो सकी थी और 15 मरीजों के ऑपरेशन ही हो सके थे। इसके बाद मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने बुलाए गए सभी मरीजों के वार्ड में भर्ती किया और उनकी सर्जरी करवाई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन, विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और आयुष्मान टीम ने कैंप के दौरान समन्वय और तत्परता के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि जो मरीज लंबित थे उन्हें अब बेड और सभी सुविधाओं के साथ सर्जरी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए अस्पताल की ओर से अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

डॉ. मुक्ता कुमार ने लाभार्थियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिनकी सर्जरी लंबित है वे जल्द सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की सर्जरी पूरी तरह निःशुल्क और कैशलेस हैं। अस्पताल पहुंचते समय अपना आभा नंबर और आयुष्मान कार्ड साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें