पंचकूला। सेक्टर-25 में आयोजित श्री राम कथा के आठवें दिन कथा वाचक डॉ. सुभाष सेमवाल ने कथा में सीता हरण, शबरी प्रसंग, हनुमान जी से मिलन और लंका दहन जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया।
डॉ. सेमवाल ने कहा कि माता शबरी की अनन्य भक्ति और भगवान राम द्वारा उनके झूठे बेर खाने की कथा सामाजिक भेदभाव को मिटाने, समरसता बढ़ाने और सच्चे प्रेम का संदेश देती है। उन्होंने रामायण के प्रत्येक प्रसंग को जीवन में अपनाने योग्य और अनुकरणीय बताया।
कथा वाचक ने कहा कि भगवान राम की कथा मर्यादा, धर्म, कर्तव्य, भक्ति और त्याग का गहरा संदेश देती है और इससे आध्यात्मिक ज्ञान व प्रेरणा मिलती है। हनुमान जी और भगवान राम के मिलन का प्रसंग भक्त और भगवान के रिश्ते की पराकाष्ठा को दर्शाता है।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, प्रदीप नवानी, सोहन लाल वर्मा, सुरिंदर वर्मा, महिपाल नेगी, राजबीर, धर्मेंद्र नौटियाल, सुनील मिश्रा, पीतांबरी देवी, रामेश्वर सैनी, सुनीता देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।