फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्यूबवेल के तार चोरी, सेक्टर-16 में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 और 17 में ट्यूबवेल के तार चोरी होने के बाद सेक्टर-16 में लोगों को पेयजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को पानी का टैंक भी पर्याप्त पानी नहीं भर पाया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुभाष पपनेजा ने बताया कि सुबह से ही लो प्रेशर पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विंग को संपर्क करने पर पता चला कि सेक्टर-16 के ट्यूबवेल का तार चोरी हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार ट्यूबवेल के तार चोरी हो चुके हैं। इस कारण राजीव कालोनी, सेक्टर-16 और 17 में पेयजल संकट गहरा गया है। जेई ने बताया कि सेक्टर-17 का ट्यूबवेल पहले ही बहाल कर दिया गया है। सेक्टर-16 में तार जोड़ने का काम चल रहा है, जिससे जल्द ही लो प्रेशर पानी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें