श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अश्विन नवरात्र मेले में नवमी के अवसर पर मंगलवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने 18 लाख 98 हजार 819 रुपये चढ़ावा चढ़ाया। श्री माता मनसा देवी मंदिर में सबसे अधिक 16 लाख 51 हजार 162 रुपये की राशि अर्पित की गई, जबकि श्री काली माता मंदिर कालका में 2 लाख 47 हजार 657 रुपये चढ़ावा आया।
उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि नवमी पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में 32 हजार, श्री काली माता मंदिर कालका में चार हजार और चंडी माता मंदिर में 1500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।