फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भद्रकाली बनी मंदिर में वार्षिक दशहरा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मटका फोड़ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र, कबड्डी में 20 से अधिक टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। माता भद्रकाली बनी मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक दशहरा मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मटका फोड़ और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पंचकूला जिला परिषद के अध्यक्ष सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेला परिसर में आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आंखों पर पट्टी बांधकर डंडे से मटका फोड़ने की प्रतिस्पर्धा की। इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार को खेले गए कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सबीलपुर और नालाघाट की टीमों के बीच खेला गया। मंदिर कमेटी के प्रधान सुरेश पाल राणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें