फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब 112 डायल करके साइबर फ्रॉड और हाईवे आपातकाल मामले भी कर सकेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हेल्पलाइन 1033 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 को एकीकृत कर अब डायल 112 से जोड़ दिया है। इससे अब हाईवे दुर्घटनाओं और अन्य वाहनों संबंधी समस्याओं के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों की रिपोर्ट डायल 112 पर भी की जा सकेगी।
विज्ञापन

पहले नागरिकों को धोखाधड़ी या सड़क हादसे की रिपोर्ट करने के लिए खास हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करनी पड़ती थी जिससे उनके लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर याद रखना मुश्किल था। अब तक 112 हेल्पलाइन का उपयोग केवल राज्यभर में होने वाले विभिन्न अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए किया जाता था। विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस पहल से सभी मामलों में तुरंत कार्रवाई शुरू की जा सकेगी और देरी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। साइबर अपराध के पीड़ित 112 या 1930 पर डायल कर सकते हैं, जहां डायल 112 कंट्रोल रूम पर तैनात विशेष रूप से प्रशिक्षित साइबर डिस्पैचर उनकी शिकायतें सीधे राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करते हैं।
विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस एकीकरण ने इस सुविधा को वास्तव में एकीकृत प्लेटफॉर्म में बदल दिया है जो पुलिस, फायर, एंबुलेंस, आपदा, हाईवे सुरक्षा और साइबर अपराध को एक ही स्थान पर कवर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें