फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 3: हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब पूरी सवारियां भरकर चलेंगी रोडवेज बसें

Fri, 07 Aug 2020 02:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Roadways Bus
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसें अब पूरी सवारियां भरकर चलेंगी। परिवहन विभाग ने सभी डिपो के महाप्रबंधकों को वीरवार को निर्देश जारी कर दिए। 52 सीटों की क्षमता वाली बसें अभी 35 सवारियां ही लेकर चल रही थीं। हरियाणा सरकार ने कोरोना के बीच यह बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन


निदेशक, परिवहन ने डिपो महाप्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा है कि सरकार के फैसले अनुसार अब 52 सवारियों के साथ सेवा दी जाएंगी। बस में चढ़ने से पहले सभी सवारियों की स्क्रीनिंग की जाए। बिना मास्क किसी को बस में प्रवेश न दें। बसों को रोजाना सैनिटाइज किया जाए। कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा पालन करें। सभी महाप्रबंधक सरकार के फैसले के अनुसार प्रदेश में सभी रूट पर बसों का संचालन करें।

सवारियों की संख्या को मद्देनजर रखते हुए ही बसें चलाई जाएं। अभी हरियाणा से बाहर राजस्थान व उत्तर प्रदेश के लिए ही बसों का संचालन किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों से बस संचालन के लिए अभी एनओसी नहीं मिली है। कोरोना के कारण व डीजल की कीमतें बढ़ने पर रोडवेज को अब तक 900 करोड़ से अधिक का राजस्व घाटा हो चुका है। सरकार अन्य राज्यों से एनओसी मिलने पर ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें