फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीटीएम की तर्ज पर खिलाड़ियों की होगी पीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो सहित
स्कूली विद्यार्थियों की पीटीएम की तर्ज पर खिलाड़ियों की होगी पीसीएम
खेल विभाग की नई पहल, पैरेंट्स कोच मीटिंग में लिया जाएगा फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में स्कूली विद्यार्थियों की पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीटिंग) की तर्ज पर अब खेल विभाग में पीसीएम (पैरेंट्स कोच मीटिंग) शुरू की गई है। अंबाला से इसकी शुरुआत की गई है। भविष्य में यह योजना सभी जिलों में लागू होगी। मासिक होने वाली इस बैठक में कोच और खिलाड़ियों के अभिभावक मिलेंगे और अपने बच्चों की कमियों और खासियतों को लेकर चर्चा करेंगे।
इससे पहले खेल विभाग में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। खिलाड़ियों के अभिभावकों और कोचों के बीच संवाद नहीं हो पाता था। इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन और तैयारी को लेकर अभिभावकों के पास पूरी जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसके अलावा, खेल ग्राउंड के बाद घर पर खिलाड़ी किस प्रकार से तैयारी करते हैं, इसको लेकर कोच भी असमंजस में रहते थे। मासिक बैठक में अभिभावकों के साथ बैठक के साथ संबंधित खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी और क्या बेहतर हो सकता है, इसको लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
रोजाना सुबह ग्राउंड में होगी असेंबली
खेल विभाग ने कोचों की रोजाना उपस्थिति के लिए सुबह ग्राउंड में खिलाड़ियों के साथ असेंबली आयोजित करने का फैसला लिया है। इसमें सभी खिलाड़ी हाजिर होंगे। साथ ही कोच फरलो नहीं मार सकेंगे, उनको सुबह खेल मैदान में पहुंचना ही होगा। इस दौरान कोच और सीनियर कोच खिलाड़ियों से संवाद करेंगे और उनको टिप्स देंगे। इसके अलावा, न्यूर्टिशियन एक्सपर्ट, साइकोलॉजिस्ट और फिजियोथैरेपिस्ट आदि के लेक्चर भी कराए जाएंगे, ताकि खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहें।
विज्ञापन

कोच (फोटो)
खिलाड़ियों को और बेहतरी से तलाशने के लिए कोच और अभिभावकों की मासिक बैठक होगी। इसमें कोच अभिभावकों से और अभिभावक कोचों से अपने बच्चों के लिए बारे में फीडबैक लेंगे। यकीनन इससे खिलाड़ियों के खेल में सुधार होगा।
-आईपीएस पंकज नैन, खेल निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें