फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला सेक्शन का जीएम ने किया दौरा

Wed, 27 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पुथिया विधायक लतिका शर्मा के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पुथिया अंबाला के डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ आज सुबह कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद सुबह 9:15 बजे कालका से शिमला के लिए चलाई गई जीएम स्पेशल टॉय ट्रेन में सवार होकर वह सेक्शन का दौरा करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार जीएम एके पुथिया सुबह ही कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। जीएम के कालका पहुंचने की सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी व अधिकारी तड़के ही स्टेशन पर पहुंच गए और ट्रेन चलाने सहित अन्य तैयारियों में जुट गए।

इस दौरान जीएम ने प्रोजेक्टर पर कालका शिमला रेल सेक्शन के मुख्य आकर्षण स्थल तथा पहाड़ों के बीच गुजरती हुई टॉय ट्रेन की तस्वीरें चलवाई , जिसमें वादियों के बीच बने सेक्शन की पूरी झलक देखने को मिली। इस दौरान कालका विधायक लतिका शर्मा ने जीएम के साथ बैठक की।
विज्ञापन


विधायक ने कालका रेलवे की समस्याओं के बारे में जीएम को बताया, उन्होंने कालका पिंजौर के बीच बने रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने तथा अमृतसर ट्रेन को कालका से चलवाने, नार्दर्न रेलवे इंस्टीट्यूट में दो कंप्यूटर व इंटरनेट सेवा, एक्सटेंशन रेलवे यार्ड कालका आदि समस्याएं बताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें