फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से कटारिया की विदाई, नहीं लगा किसी और का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल विस्तार में हरियाणा से जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की छुटटी हो गई है। कटारिया के स्थान पर सिरसा से महिला सांसद सुनीता दुग्गल को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास लगाए जा रहे थे, जो कि सही साबित नहीं हुए। केंद्र सरकार ने हरियाणा के हिस्से से कटौती कर चुनावी राज्यों को उसका फायदा दिया है। हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह का मंत्री बनना इस विस्तार में तय माना जा रहा था जो कि संभव नहीं हो सका। सूबे में राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर अपनी चौधर बचाने में सफल रहे। सरकार ने इन दोनों नेताओं को छेड़ना इसलिए भी मुनासिब नहीं समझा क्याेंकि दोनों नेताओं का अपने क्षेत्र में अच्छा जनाधार है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रतनलाल कटारिया की सक्रियता कम होने के कारण सरकार ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया है। कटारिया अंबाला रिजर्व सीट से सांसद हैं और हरियाणा में संघर्ष के समय से भाजपा के साथ हैं, लेकिन मोदी की तेज तर्रार टीम में वे अपनी कदमताल नहीं मिला सके। उधर, मंत्री बनने की बाट जोह रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह के पुत्र हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह का नंबर भी इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में रह गया। बृजेंद्र सिंह का मंत्री बनना तो तय माना जा रहा था, लेकिन हरियाणा के खाते में कटौती के चलते बृजेंद्र सिंह रह गए।
भूपेंद्र यादव हरियाणा के निवासी
केंद्र ने हरियाणा के निवासी भूपेंद्र यादव को भी मंत्री पद से नवाजा है। यादव ने राजनीति की शुरुआत गुुरुग्राम भाजयुमो से की थी, लेकिन उसके बाद हरियाणा की राजनीति में सक्रिय अधिक नहीं रहे। केंद्र के संगठन में व्यस्तता के चलते उनकी अमित शाह से नजदीकियां बढ़ गई। इसके अलावा वे बिहार और गुजरात चुनाव में प्रभारी के तौर पर भी नियुक्त किए गए थे। उनके बढ़िया काम के चलते ही उन्हें मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

सुनीता दुग्गल के नाम की चलती रही चर्चा
सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल के नाम को लेकर चर्चा दिन भर चली। कयास लगाए जाने लगे कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनका भी नाम है, लेकिन भाजपा मुख्यालय की ओर से जारी होने वाली सूची में नाम न होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हुई। सूची जारी होने के बाद ही पता चल सका कि उनका नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें