फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पर्ल ग्रुप जमीन घोटाले में नया दावा, 50 एकड़ जमीन पर राजनेता के बेटे के कब्जे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने दर्ज किए कई बयान, फर्जी वसीयत और करोड़ों रुपये के जमीन सौदों की भी हो रही पड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी के चर्चित पर्ल ग्रुप जमीन घोटाले की विजिलेंस जांच में नए दावे सामने आए हैं। जांच में 50 एकड़ से अधिक जमीन पर एक राजनेता के बेटे के कथित कब्जे की बात सामने आई है। दावा किया गया है कि उसके करीबी लोग वर्षों से जमीन पर खेती कर रहे थे और राजस्व रिकॉर्ड में भी उनके नाम दर्ज किए गए। विजिलेंस ने इस संबंध में कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

मामले में अब तक पूर्व एलएओ जोगिंदर शर्मा और पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान एक महिला के नाम से उसकी जानकारी के बिना कथित फर्जी वसीयत तैयार किए जाने का मामला भी सामने आया है। वहीं, 18 एकड़ जमीन के एक सौदे को लेकर गगनदीप नामक व्यक्ति ने अदालत में याचिका दायर कर दबाव में जमीन बेचने और करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। विजिलेंस अब तीसरी रजिस्ट्री और संबंधित बैंक खातों की जांच कर पूरे लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें