पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-2 और 4 में सरकारी कार्यालय की पार्किंग की रोड रिकारपेंटिंग के निर्माण के कार्य पर नाराजगी व्यक्त की है। कुलभूषण गोयल ने शनिवार को यहां निरीक्षण किया तो पाया कि एनएच कंस्ट्रक्शन द्वारा थिकनेस काफी कम डाली गई है।
महापौर ने संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि ठेकेदार पर 10 प्रतिशत पेनल्टी लगाई जाए। इसी तरह उन्होंने सेक्टर-12ए में ईपीडीएम ट्रैक्स और उसमें बिजली का कार्य करने वाले ठेकेदार पर भी 10 प्रतिशत पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि काफी घटिया क्वालिटी का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। लाइट्स के पोल तो लगा दिए गए, लेकिन उसमें उपकरण नहीं लगाए गए थे। महापौर ने सेक्टर- 15 में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम का भी निरीक्षण किया। महापौर में एक सप्ताह में इनका कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ने सेक्टर 10 के सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण में उन्होंने पाया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा किया गया कार्य अच्छी क्वालिटी का नहीं किया गया है, इसलिए उन्होंने दोबारा कुछ खामियां जो पाई गई उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नेता सुखबीर पुनिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।