फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क पर एकत्र गंदा पानी, लोगों को आने-जाने में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। गांव बिल्ला से कोट वाया जसवंतगढ़ जाने वाले रास्ते की हालात खस्ता है और सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ है। मोहनलाल कोट, करमजीत सिंह, रिक्की अटवाल, सतीश कुमार, अशोक कुमार, राजू खान जसवंतगढ़ सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी खड़े होने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। बरसात के समय में यहां पर तालाब जैसे हालात बन जाते हैं। उनकी जिला प्रशासन से मांग है कि सड़क को ठीक करवाया जाए और पानी की निकासी समुचित करवाई जाए ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन



समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा
सोमवार को विभाग के अधिकारी भेज कर इसको एक बार चेक करवा लिया जाएगा। सड़क पर जहां भी पानी खड़ा है। उसका जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।- अनिल कंबोज,सब डिवीजनल ऑफिसर,लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें