फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे फंसे सिद्धू: पंजाब कांग्रेस प्रधान की एनआरआई बहन ने राष्ट्रीय महिला आयोग को दी शिकायत, कहा-मां को इंसाफ दिलाऊंगी 

Sat, 19 Feb 2022 01:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुमन तूर ने इससे पहले चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करके नवजोत सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए थे। तूर का कहना था कि उनके पिता भगवंत सिंह सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत को नवजोत सिद्धू ने घर से निकाल दिया और संपत्ति पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू और सुमन तूर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाने वाली उनकी एनआरआई बहन सुमन तूर शुक्रवार को एक बार फिर चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज करा दी। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी।

विज्ञापन

 
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से दो दिन पहले उठाए गए कदम के बारे में सुमन तूर ने अपने वीडियो में ही स्पष्ट कर दिया कि उनके कदम को चुनाव से जोड़ कर न देखा जाए, क्योंकि उनकी कोशिश केवल अपनी मां को इंसाफ दिलाना है। सुमन तूर ने कहा कि मैंने मां के साथ हुए व्यवहार के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। सिद्धू के खिलाफ शिकायत में उन्होंने सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार, मानहानि, मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे लोगों को भी पता चलेगा कि कोई भी अपने माता-पिता के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकता।

उल्लेखनीय है कि सुमन तूर ने इससे पहले चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करके नवजोत सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए थे। तूर का कहना था कि उनके पिता भगवंत सिंह सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत को नवजोत सिद्धू ने घर से निकाल दिया और संपत्ति पर कब्जा कर लिया। सुमन का आरोप था कि उनकी मां ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में दम तोड़ दिया। सिद्धू ने झूठ बोला कि उनके माता-पिता में तलाक हुआ था। सुमन ने कहा कि जब उन्होंने इस संबंध में सिद्धू से बात करनी चाही तो सिद्धू ने उनका फोन नहीं उठाया और व्हाट्सएप पर उन्हें ब्लॉक कर दिया। जब वह उनसे मिलने गईं तो दरवाजा तक नहीं खोला। इसके जवाब में नवजोत सिद्धू ने सुमन तूर के आरोपों को राजनीति से जोड़ते हुए कहा था कि उनके विरोधी राजनीति के लिए 30 साल बाद उनकी मां को कब्र से निकाल लाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें