फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में 26 करोड़ से विकसित होगा पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
-20 एकड़ में विकसित किया जाना है कांप्लेक्स, क्षेत्र में एचएसवीपी के 120 प्लॉट हैं
विज्ञापन

पंचकूला। वादियों की तलहटी में बसे पिंजौर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स को विकसित किया जा रहा है। 26 करोड़ रुपये खर्च कर यहां पानी, सीवरेज, बिजली, बागवानी और स्टॉर्म वाटर की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा। कौशल्या डैम के साथ सड़क को इतना ऊंचा बनाया जाएगा कि भविष्य में भी कभी डैम का पानी रिहायशी क्षेत्र की तरफ न आ सके।
पिंजौर के सेक्टर-2, 3 और 4 में कुछ हिस्सा एचएसवीपी के पास है, जबकि सेक्टर-5 का ज्यादातर हिस्सा एचएसवीपी के अंतर्गत आता है। हिमशिखा सोसायटी के नीचे स्थित एचएसवीपी की करीब 20 एकड़ जगह हैं। यहां छोटे-बड़े 120 प्लॉट हैं। यहीं पर पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



हर मकान की छत से दिखाई देगा डैम व्यू
एचएसवीपी द्वारा इस तरह की संरचना बनाई जा रही है कि यहां बनने वाले सभी मकानों की छत से डैम व्यू साफ दिखाई देगा। इससे इस क्षेत्र का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। इसके अलावा लाइटिंग और बागवानी का काम भी बड़े स्तर पर किया जाएगा। आने वाले समय में यह जगह टूरिज्म स्पॉट का रूप लेगी। इस कांप्लेक्स में कौशल्या डैम और मल्लह ब्रिज दोनों तरफ से इंट्री हो सकेगी।

जल्द जारी किए जाएंगे टेंडर
इस प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और इसके निर्माण की रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी इसके टेंडर जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। टेंडर जारी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




हिमशिखा के नीचे पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स 26 करोड़ रुपये से तैयार किया जाएगा। जल्द ही इसके टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि काम को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें