फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, 6 के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम ने शहर के सेक्टर 5, सेक्टर 11, कमांड रोड, सेक्टर 2 मार्केट से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 1-1 हजार रुपये के 6 चालान काटे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने वाली टीम की अगुवाई कर रहे मोहन लाल ने बताया कि थ्री व्हीलर पर फल-सब्जी आदि सामान को रख कर बेचने वाले 3 लोगों के चालान काटे गए। सेक्टर 2 में भी एक व्यक्ति का 1000 रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा दो और लोगों के भी 1000 -1000 रुपये के चालान किए गए। जो इंजन वाली रेहड़ी पर जूस बेचने का काम कर रहे थे। वहीं, नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता ने 2 गायों को भी रेस्क्यू किया, जिसमें से एक गाय को उसके मालिक को सौंपा गया और दूसरी गाय को गोशाला में भेज दिया।
नगर निगम के उप निगम आयुक्त दीपक सूरा ने कहा कि जल्द ही पंचकूला अतिक्रमण मुक्त होगा और शहर में कहीं पर भी रेहड़ी लगी हुई नहीं दिखेगी और साथ ही दुकानदार भी अपनी दुकान के बाहर अतिक्रमण करना बंद कर देंगे। अतिक्रमण करने वालों से अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण न करें और रेहड़ी लगाने वाले अपनी रेहड़ी को एक जगह पर खड़ा न करें और चलते फिरते ही अपने सामान को बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें