फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भारी बारिश के बाद एक्शन में निगम, आयुक्त ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
जायजा लेते निगम कमिश्नर
विज्ञापन
जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश
विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में दिनभर तैनात रहीं निगम की टीमें, जल निकासी व्यवस्था पर रखी नजर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश के बाद नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। निगम आयुक्त विनय कुमार खुद सड़कों पर उतरे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने शहर के उन क्षेत्रों का दौरा किया, जिन्हें जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद फील्ड स्टाफ से स्थिति की जानकारी ली और जल निकासी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव या सीवरेज निकासी से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

विनय कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के दौरान और उसके बाद किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएं।
बारिश के बाद शहर में यातायात और आमजन की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए नगर निगम की टीमें दिनभर फील्ड में सक्रिय रहीं। जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी गई और पानी की निकासी के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। कई स्थानों पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी सुनिश्चित की।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि बारिश से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है। नागरिकों को राहत पहुंचाने और शहर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए निगम की टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें