फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुरु रविदास ट्रॉफी के लिए पंचकूला पहुंची दिल्ली की टीम, जमकर बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
18 अगस्त को टीडीएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भिड़ेंगी उत्तर भारत की सात शीर्ष महिला टीमें
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने पंचकूला कोचिंग सेंटर की खिलाड़ियों के साथ किया अभ्यास, खिताब पर नज
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। प्रथम गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स कैश प्राइज वॉलीबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बीएसएफ गर्ल्स पुलिस, दिल्ली की वॉलीबॉल टीम पंचकूला पहुंच गई है। टीम ने पंचकूला कोचिंग सेंटर की गर्ल्स टीम के साथ अभ्यास किया और प्रतियोगिता से पहले जमकर पसीना बहाया। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने फिटनेस, तकनीक और टीमवर्क पर विशेष जोर दिया।
अभ्यास सत्र के दौरान दिल्ली की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कहा कि वे टूर्नामेंट में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी और खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति को भी परखा और मैच की परिस्थितियों के अनुरूप तालमेल बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


वहीं, पंचकूला कोचिंग सेंटर की गर्ल्स टीम भी घरेलू मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयारियों में जुटी है। जिला वॉलीबॉल कोच करुणा चौहान के मार्गदर्शन में खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रही हैं। टीम फिटनेस, तकनीक और आपसी तालमेल को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। खिलाड़ियों का लक्ष्य घरेलू मैदान का लाभ उठाते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन


18 अगस्त को होगा टूर्नामेंट
प्रथम गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 18 अगस्त को टीडीएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वॉलीबॉल कोर्ट में किया जाएगा। प्रतियोगिता हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है। एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि पंचकूला में पहली बार उत्तर भारत की सात शीर्ष गर्ल्स वॉलीबॉल टीमों के बीच यह कैश प्राइज टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल बड़े मंच पर दिखाने का अवसर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें