फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश कुमारी ने नेशनल ओपन एथलेटिक्स में जीते दो गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बडोदरा में आयोजित प्रथम नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेक्टर-19 निवासी एथलीट मुकेश कुमारी ने दो गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 16 से शुरू होकर 19 जून तक चलेगी। मुकेश कुमारी ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में भाग लिया था।
विज्ञापन

दोनों ही मुकाबलों में सभी प्रतिभागियों को पछाड़कर उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। मुकेश कुमारी की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। इससे पहले वे 12 मार्च को आयोजित नेशनल लेवल की 24 घंटे दौड़ में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें