फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के दो हथियार तस्कर काबू, पंजाब में आतंकियों व गैंगस्टरों को करते थे सप्लाई

विज्ञापन
पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया हथियार तस्करी का आरोपी महेश सिलोतिया। - फोटो : BUREAU
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार को मध्य प्रदेश से जुड़े हथियार तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई कर रहे थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 पिस्तौल और 15 मैगजीन समेत हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। आशंका है कि बीते 3 माह में गिरोह राज्य में गैंगस्टरों और अपराधियों को दो दर्जन पिस्तौल सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण) ध्रुव दहिया की निगरानी में संदिग्ध आरोपी महेश सिलोतिया और जग्गू को डीएसपी गुरिंदर नागरा के नेतृत्व में गांव खरगोन (मध्य प्रदेश) से काबू किया गया। गुप्ता ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हाल ही में .32 बोर के 4 गैर कानूनी पिस्तौल बरामद किए जाने के मामले में जांच की थी। जिसमें राहुल नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया था। इसके बाद मध्य प्रदेश आधारित गिरोह का खुलासा होने पर खरगोन में दबिश दी गई।
उन्होंने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि यह गिरोह पंजाब में गैंगस्टरों को भारी मात्रा में हथियार मुहैया कराता है। सितंबर 2020 में पटियाला पुलिस द्वारा जब्त किये गए छह पिस्तौलों की खेप भी इसी गिरोह ने मुहैया कराई थी। इसके अलावा पुलिस थाना चाटीविंड अमृतसर (ग्रामीण) में दर्ज गैर कानूनी हथियारों की खेप पकड़ने के मामले में भी गिरोह के शामिल होने की बात सामने आई है। गुप्ता ने कहा कि इस गिरोह के पंजाब में आतंकी संगठनों से संबंध होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि जांच में सामने आया है कि राहुल पंजाब की जेलों में बंद कई गैंगस्टरों और कट्टरपंथियों के संपर्क में था और सक्रियता से गैर कानूनी हथियार सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन

आकाशदीप से संपक में रहा राहुल
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने 2019 में एक ड्रोन मोड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसका मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह है। जांच में सामने आया है कि आकाशदीप से राहुल संपर्क में था। आकाशदीप इस समय अमृतसर जेल में बंद है। डीजीपी ने बताया कि राहुल के अलावा उसके एक साथी गोपाल सिंह निवासी पुलिस थाना भगवानपुरा खरगोन का नाम भी गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद सामने आया है। राहुल और गोपाल दोनों के खिलाफ पुलिस थाना घरिंडा अमृतसर (ग्रामीण) में एफआईआर दर्ज है। इनकी तलाश की जा रही है।

पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया हथियार तस्करी का आरोपी जग्गू।- फोटो : ?

पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए हथियार तस्कर गिरोह से बरामद हथियार।- फोटो : ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें