फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : पंचकूला पेरेंट्स एसोसिएशन ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। निजी स्कूलों में बिना नियम बढ़ती फीस को लेकर सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पंचकूला पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य हरियाणा सीएम मनोहर लाल से मिलने रविवार को जन विकास रैली में पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उन्होंने मांग कर कहा कि हम सभी शिक्षा विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्राइवेट स्कूल मनमर्जी से फीस बढ़ा रहे हैं। इसके बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

पंचकूला पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य विवेक सूद, प्रीति सूद, सतवीर सिंह, सुधीर कुमार ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन लगातार अपनी मनमानी कर रहे हैं। वहीं पिंजौर सहित अन्य जगहों से भी पेरेंट्स आए थे। इस मौके पर पंचकूला के तहसीलदार ने अभिभावकों से ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांग पर सुनवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग को प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें