फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। संयुक्त तालमेल कमेटी आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर जिला पंचकूला की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन ने सेक्टर-5 धरना स्थल पर मांगों को लागू करवाने के लिए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 19 सूत्रीय मांग पत्र विभाग के डायरेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करके देना था। तहसीलदार पुन्यदीप शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मांगपत्र लिया और आश्वासन दिया कि आज ही विभाग के अतिरिक्त सचिव हरियाणा सरकार, विभाग के निदेशक, कार्यक्रम अधिकारी को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरने में ब्लाक पिंजौर की वर्कर और हेल्परों ने हिस्सा लिया। धरना जिला प्रधान शारदा रत्न की अध्यक्षता में दिया। धरने का संचालन रेखा रानी ने किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना था कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 2017 में हुई घोषणा आज तक लागू नही हुई है। आंगनबाड़ी केंद्र में हेल्पर की भर्ती की जाए। वर्कर व हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए सरकार वर्कर व हेल्पर को कुशल व अर्ध कुशल मान कर वर्कर को 24000 रुपये व हेल्पर को 16000 रुपये का वेतन दिए जाएं। मांगे नहीं माने जाने के कारण धरना प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें